love

Monday, April 27, 2020

Your Love is Enough For Me

Your Love is Enough for Me



यह गम क्या दिल की आदत है? नहीं तो
किसी से कुछ शिकायत है? नहीं तो
है वो इक ख्वाब-ए-बे ताबीर इसको
भुला देने की नीयत है? नहीं तो
किसी के बिन किसी की याद के बिन
जिए जाने की हिम्मत है ? नहीं तो
किसी सूरत भी दिल लगता नहीं? हाँ
तू कुछ दिन से यह हालत हैं? नहीं तो
तेरे इस हाल पर हैं सब को हैरत
तुझे भी इस पर हैरत है? नहीं तो
वो दरवेशी जो तज कर आ गया.....तू
यह दौलत उस की क़ीमत है? नहीं तो
हुआ जो कुछ यही मक़्सूम था क्या
यही सारी हकायत है ? नहीं तो
अज़ीयत नाक उम्मीदों से तुझको
अमन पाने की हसरत है? नहीं तो
~ जॉन एलिया

ग़ज़ल-
नाज़ उसके उठा के रखता हूं
दिल में महमां बना के रखता हूं।
दर्द से इस कदर मोहब्बत है
दर्द दिल में छुपा के रखता हूं।
चाक होते जिगर के ज़ख़्मों पर
गम के फोहे लगा के रखता हूं।
रहमते मुझ पे भी तो बरसेगी
आस ऐसी लगा के रखता हूं।
देर होगी उन्हें तो आने में
घर के चिलमन हटा के रखता हूं।
शोर बरपा हुआ कयामत का
खुद को बहरा बना के रखता हूं।
देख सारे फरेब दुनिया के
पुण्य अपने बचा के रखता हूं।।

कर्म करता चल सदा ,
सोच मत तू फल सदा ।
सौ वर्ष की यग्य में ,
बनके हावि तू जल सदा ।।


                                            

                                                    पास से देखो जुगनू आशु , दूर से देखो तारा अंशु ,
                                                        मै फूलो की सेज पे बैठा आधी रात का तनहा आशु ,
                                                         मेरी इन आँखों ने अक्शर ग़म के दोनों पहलु देखे ,
                                                       ठहर गया तो पत्थर आशु ,बह निकला तोह दरिया आशु ,

                                                       प्यार अजब तलवार हैं जिस पर हम दोनों के नाम लिखे है ,
                                                       मेरी आँख में तेरा आशु , तेरी आँख में मेरा  आशु 

                                                      अपने बचपन का किस्सा है , इक तस्वीर बनायीं उसने ,
                                                        मेहदी वाले हाथ रचे है , बीच हथेली टपका आशु

                                                        मौसम की खुश्बू में अक्सर ग़म की खुश्बू मिल जाती है ,
           आमो के बागो में कैसे सावन-सावन बरसा आशु ।




जिक्र होता है तेरा हर एक महफ़िल मे मेरी ,
ना जाने वह कोनसी हसीं रात होगी ।
मोहब्बत भी होगा और मुलाकात भी ,
ना जाने कब तू मेरे पास होगी ।
चाहा है तुझको जमाने से बढ़ कर ,
आखिर तू भी किसी के लिए परेशान होगी ।
सितम भी है कितना बताऊँ मै कैसे ,
मोहब्बत से मेरे तू अनजान होगी ।
हुस्ने मन्ज़ार के आशिक़ तोह सब है ,
तेरे भी दिल की कोई आवाज होगी ।
मिलता है सुकून बताऊँ मै कैसे ,
मेरे देखने पर तू हैरान होगी ।
दस्ताने मोहब्बत लिखा है तोह सब ने ,
यादे मोहब्बत सिर्फ तेरे नाम होगी ।
* परवेज आलम *

समझौतों की भीड़ -भाड़ में सबसे रिश्ता टूट गया
इतने घुटने टेके हमने आख़िर घुटना टूट गया
देख शिकारी तेरे कारन एक परिंदा टूट गया
पत्थर का तो कुछ नहीं बिगड़ा लेलिन शीशा टूट गया 
घर का बोझ उठाने वाले ब्च्चे की तक़दीर न पूछ
बचपन घर से बाहर निकला और खिलौना टूट गया
किसको फ़ुर्सत इस महफ़िल में ग़म की कहानी पढ़ने की
सूनी कलाई देख के लेकिन चूड़ी वाला टूट गया
पेट की ख़ातिर फ़ुटपाथों पे बेच रहा हूँ तस्वीरें
मैं क्या जानूँ रोज़ा है या मेरा रोज़ा टूट गया
ये मंज़र भी देखे हमने इस दुनिया के मेले में
टूटा-फूटा नाच रहा है अच्छा-ख़ासा टूट गया  


आँखों की दहलीज़ पे आकर बैठ गयी
तेरी सूरत ख़्वाब सजाकर बैठ गयी
कल तेरी तस्वीर मुकम्मल की मैंने
फ़ौरन उस पर तितली आकर बैठ गयी
ताना-बाना बुनते-बुनते हम उधड़े
हसरत फिर थककर, ग़श खाकर बैठ गयी
खोज रहा है आज भी वो गूलर का फूल
दुनिया तो अफ़वाह उड़ाकर बैठ गयी
रोने की तरकीब हमारे आई काम
ग़म की मिट्टी पानी पाकर बैठ गयी
वो भी लड़ते-लड़ते जग से हार गया
चाहत भी घर-बार लुटाकर बैठ गयी
बूढ़ी माँ का शायद लौट आया बचपन
गुड़ियों का अम्बार लगाकर बैठ गयी
अबके चराग़ों ने चौंकाया दुनिया को
आँधी आख़िर में झुँझलाकर बैठ गयी
एक से बढ़कर एक थे दाँव शराफ़त के
जीत मगर हमसे कतराकर बैठ गयी
तेरे शह्र से होकर आई तेज़ हवा
फिर दिल की बुनियाद हिलाकर बैठ गयी
😶😊


KYUKI HUM GAREEB HAI

क्योकि   हम ग़रीब है 
 कोरोना  महामारी  ने   पुरे  विश्व  में  अपना  जाल  फैला  रखा  है  और  इससे  हमारा   भारत  देश  भी  बहुत   ज्यादा  प्रभावित  है  और   इस  महामारी  से  भारत  को  आर्थिक  रूप  से  बहुत  परेशानी   उठानी  पड़ी  है  |  पुरे  देश  में  इस  बात  की  रिपोर्ट  है  की  मजदूरों , किसानो , कचड़े  बीनने , पशु  पालन  , मछवारों  को  ज़िन्दगी  जीना  मुश्किल  हो  गया  है  |  इस  लॉक डाउन  ने   आम  ज़िन्दगी  के  साथ  रोजगार  पर  भि  बहुत  बड़ा  प्रहार  किया  है  |  हम  सब  जानते  है  की  सरकार  की  कई  नीति  हम  गरीबो  के  लिए  होती  है ,  लेकिन  इसका  हमे  कभी  लाभ  नहीं  मिलता |   इस  लॉक डाउन  में  हमें  घर  पर  ही   रहने  की  नसीहत  दी  गयी  है  |  इनमें  अनेक  तो  भुकमरी  तक  का  सामना  कर  रहे  है , क्युकी  कम  बचत  वाले  लाखो  परिवारों  के  पास  आने  वाले  हफ्तों   में  भोजन  और  आवश्यक  सामग्री  को  जुटाने  का  कोई  रास्ता  नहीं  बचेगा  ,  इससे  एक  और  अभूतपूर्व  मानवीय  संकट  पैदा  हो  गया  है |  इन   गतिवीथी  में  सरकार  को  जरूरतमंदो   को  उनकी आजीविका  के  लिए  मुलभूत   उपाय   उपलब्ध  कराये  |  आर्थिक गति विधियो   ठप   होने  के  कारण   आम  रोजगार  के  अवसर  भी  कम  हो  गये   है  |  सरकार  के  पास  अभी  2.4  करोड़  टन  के  स्टॉक  की  तुलना  में  7.7  करोड़  टन  आनाज  का  भंडार  है , और  सरकार  अभी  रबी  के  चार  करोड़  टन  का  भी  खाद्यान  खरीद  करने  जा  रही   है  |  ऐसे  में  देश  ने  130  करोड़  की  जनशख्या   में  से  80  फीसदी  लोग  मध्यम  और  पिछड़े  वर्ग  से  है  |

 सवाल  यह  है  की  खाद्यान  का  वितरण  कैसे  हो  ? यह  साफ़  है  की  मौजूदा  सूचि  इसके  लिए  अपर्याप्त  है , क्योकि  इसमें   बहुत  सरे  जरूरतमंदो  के  नाम  नहीं  है |   2011  की  जनगणना  के  आधार  पे  बने  राष्ट्रीया  खाद्य   सुरक्षा  कानून  से  कम  से  कम  10  करोड़  बाहर  है  |  इसलिए  इसे  बाटने  का  सबसे  अच्छा  तरीका  ये  हो  सकता  है  की  इससे  घर  पर  जा  कर  दिया  जाये  जिस  तरह  सरकार  अपने  चुनाव  के  समय  घर- घर  जाकर  चुनाव  का  प्रचार  का  परचा  बटाती  है |  ग्राणीण  भारत  में  अधिकतर  घरो  में   मनरेगा या पेंशन कार्ड  है  |   शहरी  गरीबो  में  अधिकतर  प्रवासी  मजदूर  , देहादि  या  ठेके  पे  काम  करने  वाले  लोग , घरेलु नौकर , रेहड़ी खोमचे  वाले  , पान  घुमती  वाले  व  कूड़ा  बीनने  वाले  लोग  है  |  इनका  कोई वयापक  रिकॉर्ड  भी  नहीं  है  |  इसमे  चुनाव  में  प्रयोग  होने  वाली  स्याही  का  प्रयोग  किया  जा सकता  है  जिससे  पता  चल  सके  की  इनको  रासन  मिला  है  या  नहीं  |  इसके  साथ  गरीबो  के  आश्रय , पेयजल  की  आपूर्ति  व   स्वछता भी  शामिल  हो  |  कम  से  कम  इस  महामरी  के  जारी  रहने  तक  निजी  अस्पतालो  के  भी  राष्ट्रीयकरण  की  जरूरत  है |  

 इन    सभी   उपायों  के  लिए  हमें  स्थानीय  प्रशासन  पर  निर्भर  होना  पड़ेगा  और  इनका  ईमानदार  तथा  जिम्मेदार  होना  बहुत  जरुरी  है  | इनके  बिना  इस  महामारी  से  नहीं  निपटा   जा  सकता  |  यह  महामारी  भारत  के  कामकाजी  लोगो  के  द्वारा  नहीं  फैली  और  इसके   भार  उठाने   का  दवाव  इन  गरीबो   पर  नहीं  डालना  चाहिए  |               
                  

Your Love is Enough For Me

Your Love is Enough for Me यह गम क्या दिल की आदत है? नहीं तो किसी से कुछ शिकायत है? नहीं तो है वो इक ख्वाब-ए-बे ताबीर इसको ...